हल्द्वानी: प्रशासन द्वारा लगाए गए आपत्ति कैंप पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश, अतिक्रमण को लेकर जताई आपत्ति

Spread the News

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने मंगलवार को सुभाष नगर स्थित प्राइमरी स्कूल में प्रशासन द्वारा लगाए गए आपत्ति कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से निवास कर रहे लोगों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए दिए गए नोटिसों पर अपनी आपत्ति दर्ज की।

विधायक ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन परिवारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया जा रहा है, वे पिछले 50 से 60 वर्षों से यहाँ निवासरत हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने वर्षों बाद अचानक इन लोगों को उजाड़ने का निर्णय किस आधार पर लिया गया है। कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से आमजन की रातों की नींद हराम हो चुकी है और भय का माहौल पैदा हो गया है।

काठगोदाम क्षेत्र का उदाहरण देते हुए विधायक ने कहा कि वहाँ मलिन बस्ती श्रेणी A में रहने वालों को प्रशासन ने डराकर खुद अपने मकान तुड़वाए, लेकिन अब ऐसी एक पक्षीय कार्यवाही को हल्द्वानी में किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, और यदि वे खुद प्रशासनिक पद पर होते तो ऐसी अमानवीय कार्रवाई के विरोध में इस्तीफ़ा दे चुके होते।

भगवानपुर क्षेत्र का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहाँ कई फौजी परिवारों के मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि एक ओर जो सैनिक देश की सेवा करता है, उसे सम्मान देने के बजाय उसके घर को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

इसके पश्चात विधायक सुमित हृदयेश कुसुमखेड़ा क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने नाले के नाम पर प्रभावित हो रहे परिवारों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस अन्याय के खिलाफ पूरी मज़बूती से उनके साथ खड़े हैं।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…