हल्द्वानी:ब्रेकिंग-पलक झपकते ही मातम में बदली परिवार की खुशियां, नवजात सहित चार की मौत….

Spread the News

हल्द्वानी। फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट मोड़ पर एक कार संख्या UK06AX8728 अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दिन पहले 22 जून को बरा गांव किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर निवासी रामा(28) पत्नी राकेश को डिलीवरी के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रामा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। आज बुधवार को जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सुबह लगभग 06:00 बजे परिजन जच्चा-बच्चा को घर ले जाने के लिए अस्पताल पहुंचे। सभी लोग खुशी-खुशी घर जाने के लिए कार में सवार हुए। अस्पताल से निकलते ही कुछ ही दूर फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे कार में सवार लोगों में चींख पुकार मच गई। सूचना पर तत्काल ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने नहर में पुलिया के निकट रस्सी बांधकर रेस्क्यू शुरू किया जिससे कोई बहकर पुलिया के नीचे ना जा पाए। इस दौरान लीडिंग फायरमैन राजकुमार राणा नहर के तेज प्रभाव में बह गए। लगभग 50 से 60 मीटर तक बहने के बाद राजकुमार ने खुद को संभाला इस दौरान कार सवार रमेश भी नहर के तेज प्रवाह में बह गए, जिन्हें राजकुमार ने पकड़ लिया। दमकल कर्मियों ने सड़क पर लगे जाल को जेसीबी से तोड़कर राजकुमार और रमेश को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे में रामा के पति राकेश(32), जेठानी नीतू(36), मां कमला(50) और नवजात की मौत हो गई, जबकि रामा, जेठ रमेश(42) और कार चालक श्याम लाल(45) घायल हो गए हैं। घायलों का एसटीएच में उपचार चल रहा है।

अग्निशमन अधिकारी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 6:30 बजे सुशीला तिवारी की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। दमकल कर्मियों द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार सवार लोगों को नहर से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में कुल सात लोग सवार थे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…