हल्द्वानी: राजपुरा से 13 वीं कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ 76 कांवड़ियों का दल…….

Spread the News

हल्द्वानी। शंभू सुताय कावड़ संघ द्वारा नगर के राजपुरा क्षेत्र से 76 भोलो का दल मंगलवार को 13 वीं कावड़ यात्रा के लिए हरिद्वार को रवाना हुआ। इस दौरान भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। क्षेत्र वासियों ने बड़ी संख्या में पहुंच यात्रा पर जा रहे कांवड़ियों का फूल माला पहना कर रवाना किया।

कांवड़ियों के दल के रवाना होने के दौरान पहुंचे मुख्य अतिथि मेयर गजराज बिष्ट ने दल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ लेने जा रहे ये युवा सनातन को आगे बढ़ा पूरे देश को संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष पंकज कश्यप ने बताया कि उनके नेतृत्व में 2011 से लगातार क्षेत्र के युवा कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं। कोराना महामारी के दौरान कुछ वर्षों के लिए यात्रा रोकनी पड़ी थी, जो बाद में लगातार जारी है। समाज सेवी हेमंत साहू ने बताया कि हरिद्वार से जल लेकर कांवड़िए पैदल यात्रा कर 22 जुलाई को हल्द्वानी पहुंचेंगे। 23 जुलाई को शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

इस दौरान पार्षद प्रीति आर्या, मुन्नी कश्यप, पूर्व पार्षद राधा आर्या सहित क्षेत्र की सम्मानित जनता मौजूद रही।

कांवड़ लेने जा रहे दल में तिलक राम, रवि कश्यप, विक्की कश्यप, रोहित श्रीवास्तव, अमन सक्सेना,धर्मेंद्र कश्यप,गोलू बाल्मीकि, अंकित राठौर, शुभम कश्यप, लालू गुप्ता, लालू कश्यप, कृष्ण सक्सेना, रजत सक्सेना,आकाश प्रजापति, संजय प्रजापति, सौरभ कश्यप, गौरव कश्यप, सुमित कश्यप, विशाल दिवाकर, लखन कश्यप, दीपक दिवाकर, हिमांशु पाल, अमन आर्या, अरविंद शर्मा, उदय कश्यप, मनीष कुमार, अक्कू कश्यप, अभिषेक कश्यप समेत तमाम भक्त रवाना हुए।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…