हल्द्वानी। फिर विवाद में आयाचंदन हॉस्पिटल, जिंदा मरीज की बना दी डेथ फाइल, परिजनों में आक्रोश Video……

Spread the News

हल्द्वानी। शहर का चर्चित चंदन हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार अस्पताल प्रबंधन ने जिंदा मरीज की डेथ फाइल बना डाली। जब परिजनों को पता चला तो अस्पताल में हंगामा हो गया।

जानकारी के अनुसार हार्ट की मरीज 62 वर्षीय हेमा देउपा को पीएसपी अस्पताल से चंदन अस्पताल रेफर किया गया। 10 फरवरी को परिजनों ने उन्हें चंदन अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि 15 फरवरी को अस्पताल के रिकॉर्ड में हेमा देउपा को मृत दिखा दिया गया, जबकि परिजनों का दावा है कि तब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती थीं। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने अस्पताल की फाइल देखी तो उसमें मरीज को मृत दिखा दिया गया। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना वास्तविक पुष्टि के मृत्यु दर्ज कर दी। मामले की शिकायत पुलिस में की गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    मनीष कुमार सिंह बने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव,विजय नाथ शुक्ला को मिली ऋषिकेश नगर आयुक्त की जिम्मेदारी,देखें आदेश…. 

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। वर्तमान में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर…

    प्रदेश के सात जिलों में बदले सीएमओ,नैनीताल में डॉ. रशिम पंत को मिली नैनीताल की जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों…