नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप…..

Spread the News

नैनीताल। जिला न्यायालय में हड़कंप मच गया है।दरअसल संदिग्ध ईमेल में न्यायालय परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। मेल में कहा गया है कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर करीब 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं।

ईमेल में लिट्टे तथा पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं और इसे शरारती तत्वों की करतूत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिर भी नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

मनीष कुमार सिंह बने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव,विजय नाथ शुक्ला को मिली ऋषिकेश नगर आयुक्त की जिम्मेदारी,देखें आदेश…. 

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। वर्तमान में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर…

प्रदेश के सात जिलों में बदले सीएमओ,नैनीताल में डॉ. रशिम पंत को मिली नैनीताल की जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों…