लाखों के जेवर और नकदी लेकर छात्रा स्कूल गेट से लापता…

Spread the News

हल्द्वानी। पिता के साथ स्कूल गई छात्रा अपनी मां के लाखों के गहने और नकदी लेकर किशोर के साथ फरार हो गई। परिजनों द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई को पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को नैनीताल रोड के निकट स्कूल गेट पर छोड़ा था। छुट्टी होने पर जब वह बेटी को लेने गए तो पता चला कि छात्रा स्कूल नहीं आई थी। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार बेटी घर से अपनी मां के लाखों के जेवरात व 10 हजार रुपये नकद ले गई है।

पुलिस ने छात्रा की तलाश के दौरान सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें छात्रा एक युवक के साथ स्कूटी पर जाती दिखाई दी है। पुलिस के अनुसार छात्रा किसी अन्य स्कूल के छात्र के साथ गई है।

वहीं परिजनों ने बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की हत्या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…

    महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मची अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह से फैली सनसनी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़…