धर्म परिवर्तन मामले में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, युवक का अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र निरस्त…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। युवक द्वारा धर्म परिवर्तन मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते उसका अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गदरपुर में युवक द्वारा धर्म परिवर्तन की शिकायत पर प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जांच कमेटी द्वारा जब मामले की पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया। युवक राजन कुमार ने खुद स्वीकार किया कि उसने और उसके परिवार ने स्वेच्छा से ईसाई धर्म अपना लिया है, जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर भी अपना नाम बदलकर ‘राजन मसीह’ कर लिया था। कानूनन, अनुच्छेद 341 और उच्चतम न्यायालय के नियमों के तहत हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर व्यक्ति को अनुसूचित जाति का दर्जा और उससे मिलने वाले आरक्षण व कानूनी सुरक्षा के लाभ नहीं मिल सकते। इसी आधार पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका प्रमाणपत्र रद्द करने का आदेश जारी किया है।

  • Related Posts

    महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मची अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह से फैली सनसनी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़…

    13 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में पिता समेत दो गिरफ्तार, शव नहर में फेंकने का आरोप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी…