मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भीमताल दौरा, इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग…

नैनीताल। प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार 04 जुलाई को नैनीताल जिले के भीमताल भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।

जहॉं वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 3 से 4 बजे तक रहेगा कार्यक्रम।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री शनिवार को अपराह्न 1:00 बजे देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हैलीपैड, भीमताल पंहुचेंगे जहॉं से अपराह्न 2:25 बजे हैलीपैड से कार द्वारा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 2:35 बजे वहॉं पंहुचेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी पंहुचकर अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे तक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…