पुलिस के हत्थे चढ़ा, गांधी नगर का चंदन तस्कर इंद्रजीत…….

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित डालाकोटि कंपाउंड निवासी उमेश चंद्र के कंपाउंड से काटे गए चंदन के पेड़ की लकड़ी के छह टुकड़ों के साथ पुलिस ने अभियुक्त इंद्रजीत राय को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 20.01.2026 को वादी उमेश चन्द्र डालाकोटी पुत्र स्व0 जगदीश चन्द्र डालाकोटी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में वादी के कंपाउंड से अज्ञात चोर द्वारा चन्दन का पेड़ काटकर कीमती हिस्से को चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0 24/26 धारा-305A बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी के सुपुर्द की गई।

मामले में SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर मामले का शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

इस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलर्ट जारी कर बैरियरो की चेकिंग प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा टांडा बैरियर में चेकिंग के दौरान अभियुक्त इन्द्रजीत राय (31)पुत्र परमत राय निवासी गांधीनगर वार्ड न0-01 थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर को उसकी नीले रंग की यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK04 AQ 7350) तथा चोरी की गई चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया किया कि वह पूर्व में गदरपुर व दिनेशपुर थानों से चोरी एवं अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है।

जेल में उसकी मुलाकात कमल उर्फ कोमल ढाली, निवासी सूरज फार्म, ओझा, बिलासपुर (रामपुर) से हुई, जो चंदन तस्करी के मामलों में जेल गया था।

चोरी की योजना बनाकर दोनों अभियुक्त रात्रि में हल्द्वानी पहुंचे, रामपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में मंदिर के पीछे चंदन का पेड़ काटा। आवाज होने पर लोगों के निकलने से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की तार तक काट दी गई। बाद में लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने की योजना थी, नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर इरादों पर पानी फेर दिया।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…