हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनीस उर्फ वेदा (26) निवासी इंद्रानगर, बनभूलपुरा को 10 नवंबर को गौला पार्किंग कट स्थित यात्री शेड के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। उसके कब्जे से 10 बुप्रेनॉर्फिन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।





