उत्तराखंड : शादी के नाम पर मिला धोखा, लड़की समेत चार पर 3.10 लाख रुपए ठगने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the News

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में चंपावत जिले की एक युवती और उसके तीन परिजनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर एक युवक और उसके पिता से 3.10 लाख रुपये ठग लिए।

सिडकुल के औरंगाबाद निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उनके बेटे सुमित सिंह की मुलाकात पतंजलि योगग्राम में चंपावत के लोहाघाट थाना क्षेत्र, रुद्रमाली निवासी एक युवती से हुई थी। दोनों की दोस्ती हो गई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ, जिसके बाद युवती का आनंद सिंह के घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान युवती और उसके परिजनों ने शादी की तैयारियों के नाम पर सुमित और आनंद सिंह से 3.10 लाख रुपये ले लिए।

आनंद सिंह का आरोप है कि युवती और उसके परिवार ने शादी के इरादे से नहीं, बल्कि ठगी करने के लिए यह रिश्ता जोड़ा। सिडकुल थाना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए दोनों पक्षों के बयान और सबूतों की पड़ताल कर रही है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…