दुस्साहस, पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार……

Spread the News

नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने घटना को अक्षम्य बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 दिसंबर 2025 को चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों और होटल स्टाफ के बीच खाने के बिल को लेकर विवाद होने की सूचना मिली। सूचना पर उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया।

इसी दौरान चार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम के साथ गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि जानलेवा नीयत से आधी भरी पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर दो बार वार किया गया, वहीं एक होमगार्ड जवान के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया।

घटना की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। SSP नैनीताल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में अतिरिक्त बल को मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा, मनोज पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा, त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा, प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत निवासी ग्राम खस्ता, थाना सल्ट को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में थाना तल्लीताल में मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मनोज नयाल द्वारा स्वयं विवेचना करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर चारों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…