घर में दो सगे भाइयों के शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस…….

Spread the News

हल्द्वानी। लामाचौड़ के बच्ची नगर क्षेत्र स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर साक्ष जुटाने में जुटी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने जब कमरे में दोनों भाइयों के शव पड़े देखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल को सील कर शवों को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाई सुनील और मनोज अक्सर शराब का सेवन करते थे, हालांकि पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, 49 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…

    अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 3 की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के…