जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग, मुख्य वन संरक्षक को सोपा ज्ञापन……

Spread the News

भीमताल। जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और खेतों में हो रहे नुकसान के सम्बन्ध में राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा के ग्रामीणों ने मुख्य वन संरक्षक प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

हरीश पनेरु ने बताया कि भीमताल विधानसभा के विकासखण्ड ओखलकाण्डा, धारी, रामगढ़ आदि में जंगली जानवरों द्वारा जनहानि के साथ ही फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जंगली जानवरों के द्वारा किए जाने वाले नुकसान से लोग कृषि छोड़ रहे हैं और पलायन को मजबूर हैं। धानाचूली के पास क्वैदल ग्राम सभा के लोग जंगली जानवरों के कारण दहशत में हैं। बताया कि पढ़ने वाले छात्र हिंसक पशुओं के भय से स्कूल तक नहीं जा रहे हैं। बताया कि इस पर वन संरक्षक कुमाऊं ने स्कूली बच्चों के लिए वाहन सुविधा देने के लिए आश्वस्त किया है। इस दौरान ग्राम प्रधान किरन देवी,गोविंद बिष्ट, हरिश्चंद्र आर्य,धन सिंह, बालम सिंह, खिमा देवी, हिमानी बिष्ट, जयंती देवी, रोहित विष्ट, मिना आर्या, चंदन बिष्ट, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, कनिका वासुदेवा ने सौंपी जिम्मेदारियां…..

    Spread the News

    Spread the News2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल में पंजाबी वूमेंस क्लब हल्द्वानी की वर्ष…

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग..Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…