उत्तराखंड: टोलप्लाजा पर हाथी ने कार पर किया हमला, मची चीख पुकार देखें Video……

Spread the News

देहरादून। राजधानी के डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शनिवार शाम चींख पुकार मच गई। हुआ यूं कि जंगल से निकालकर एक टस्कर ( अकेला नर हाथी) अचानक टोल पर आ गया। हाथी ने वहां से गुजर रही एक कार पर अपनी सूंड़ से हमला कर दिया। जिससे कार सवार यात्रियों में चींख पुकार मच गई, साथ ही टोल पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हाथी के हमले से कार सवार यात्री दहशत में हैं।

यह घटना शनिवार शाम करीब 7:15 बजे की है जब लच्छीवाला नेचर पार्क की ओर से एक हाथी टोल प्लाजा की ओर आया। वहां वीआईपी लेन में रखे बैरियर को गिराते हुए वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान एक कार हाथी के सामने से जबरदस्ती निकलने की कोशिश करने लगी, जिससे आक्रोशित होकर हाथी ने कार पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने कार को अपनी सूंड से धकेलते हुए उसके पिछले शीशे तोड़ दिए। कार में सवार चार लोग इस हमले से घबरा गए और उनके बीच चीख-पुकार मच गई। सौभाग्य से, हाथी ने दोबारा हमला नहीं किया और कुछ ही देर बाद वह वापस जंगल की ओर लौट गया।

घटना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ दिया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मानव और वन्यजीव संघर्ष के गंभीर होते स्वरूप की ओर ध्यान खींचा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लच्छीवाला टोल प्लाजा जिस स्थान पर बना है, वह एक हाथी कॉरिडोर है। इस क्षेत्र से हाथियों का नियमित आवागमन होता है। बावजूद इसके, पर्यटकों और राहगीरों द्वारा बार-बार हाथियों को देखने, वीडियो बनाने या उनके पास जाने की कोशिशें इन जंगली जानवरों को उत्तेजित कर रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…