हल्द्वानी: कांग्रेस ने पुष्पा नेगी को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार किया घोषित, देवकी बिष्ट होंगी उपाध्यक्ष प्रत्याशी…..

Spread the News

हल्द्वानी। कांग्रेस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी घोषित कर जीत का दावा किया है। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अधिकारी भाजपा एजेंट के रुप में काम करना बंद कर दें। कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है, और हाल ही में हुए पंचायत चुनाव इसका प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रामगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी जीत की ओर अग्रसर हैं।

विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा धनबल का प्रयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, आरक्षण में बड़ा घालमेल कर पंचायत चुनाव पर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा नेगी के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। उपाध्यक्ष पद पर ज्योलीकोट-खुर्पाताल की जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट के नाम का ऐलान किया गया। जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट और देवकी बिष्ट भी मौजूद रही।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…