सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने का प्रयास, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के की कार्रवाई की मांग…

Spread the News

पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि-एसएसपी नैनीताल

हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल जिला इकाई द्वारा SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने एवं यूट्यूब/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के सम्बन्ध में कार्यवाही की मांग की गई।
बुधवार को सर्वेन्द्र बिष्ट जिलाध्यक्ष व भूपेंद्र रावत जिला महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड सहित शहर के समस्त पत्रकारों द्वारा SSP को सौंपे गए ज्ञापन में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स  जो स्वयं को पत्रकार बताता है, के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया।
पत्रकारों ने अवगत कराया कि उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को पत्रकार बताकर अनुचित गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है तथा *कुछ दिन पूर्व एक पत्रकार के साथ अभद्रता की गई* इस तरह पत्रकार बंधुओं एवं आम जनता के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की जाती है, जिससे सामाजिक वातावरण एवं पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित हो रही है।
इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं यूट्यूब चैनल संचालकों द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की मांग की गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा व्यक्तिगत लाभ एवं लोकप्रियता प्राप्त करने के उद्देश्य से पत्रकारों के विरुद्ध भ्रामक, अपमानजनक एवं असत्य सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे पत्रकारों की सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
पत्रकार यूनियन द्वारा निम्नलिखित मांगें रखी गईं—
▪️ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स एवं यूट्यूब चैनलों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
▪️ भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर आईटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
▪️ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
▪️ पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।

पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अभद्रता करने अथवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भ्रामक व अपमानजनक सामग्री प्रसारित करना चिन्ता का विषय है ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे सभी व्यक्तियों/अकाउंट्स की पहचान कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जनपद में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है, और इसे प्रभावित करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…