चारा लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश……

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे जंगली जीवों के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा मामला जिले के भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव का है। यहां पशुओं के लिए चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया । घटना से जहां ग्रामीणों में दहशत है वहीं वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को हेमा देवी पत्नी दया किशन चारा लेने जंगल गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठा बाघ उन्हें घसीट कर झाड़ियों में ले गया। जैसे ही महिला के साथियों ने आवाज सुनी तो वह उस तरफ दौड़े लेकिन तब तक बाघ महिला को घने जंगल में ले जा चुका था। बाद में जंगल के अंदर पहुंचे वन कर्मियों और ग्रामीणों को महिला क्षत-विक्षत शव मिला।

घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। वहीं वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगल ना जाने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…