श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारधाम के कपाट , पत्नी संग पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा अर्चना…

Spread the News

रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham) के कपाट बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अफसरों की मौजूदगी में मंदिर का द्वार खोले गए।

इस दौरान सीएम धामी ने अपनी पत्नी संग धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि मंदिर में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। इस मौके पर वहां मौजूद भक्तों ने जय बाबा केदार और हर-हर महादेव के जयघोष लगाए।

गौरतलब है कि इस मौके के लिए केदारनाथ धाम को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं, कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलिकप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। इस दौरान 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों और डमरू की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस व आईटीबीपी के जवान तैनात रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…