नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं समेत आसपास के कई इलाकों में मंगलवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना है। धरती में कंपन महसूस होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

बताया जा रहा है कि कुछ देर के लिए लोगों ने जमीन में कंपन महसूस किया। इसके बाद क्षेत्र में भूकंप के झटकों की चर्चा तेजी से फैल गई। हालांकि, भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार…

    रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30.87 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…

    देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपती समेत घरेलू सहायिका की हत्या

    लूट के इरादे से घर में घुसा आरोपी, पेचकस से किया हमला; संदिग्ध हिरासत में, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णु लोक में ट्रिपल…