रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30.87 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक से स्मैक का परिवहन कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 64 नंबर गेट से मालधन जाने वाले मार्ग पर गुर्जर झाले के रास्ते चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुखदेव सिंह (27) पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी इटौउआ, बाजपुर, ऊधम सिंह नगर को उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक के साथ पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 30.87 ग्राम स्मैक बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 216/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






