बागेश्वर में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकाल कर भागे लोग…….

Spread the News

बागेश्वर। उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोलने से लोग दहशत में आ गए। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एनएससी के अनुसार, भूकंप सुबह 07:48:37 बजे आया। इसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सुबह-सुबह आए इन झटकों के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मामले की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी तहसील या गांव से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर प्राप्त नहीं हुई है।

Related Posts

85 वीं जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, स्व.डॉ. इंदिरा हृदयेश के दिखाई मार्ग पर चलने का संकल्प….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। लोकप्रिय जननेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती के अवसर पर स्वराज आश्रम भव्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में…

वन विभाग ने रेस्क्यू किया दुर्लभ प्रजाति का सांप….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने मुखानी क्षेत्र से एक दुर्लभ प्रजाति के कापर हेडेड ट्रिंकेड सांप को रेस्क्यू किया है। सोमवार को मुखानी के लोहरियासाल निवासी दीपेश…