सगाई टूटने से परेशान इंजीनियर ने मौत को लगाया गले,मंगेतर को बताया धोखेबाज…..

Spread the News

हल्द्वानी। लालकुआं के अंबेडकर नगर में रहने वाले एक सर्वे इंजीनियर ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर सगाई टूटने के चलते परेशान चल रहा था। इससे पहले उसने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर स्टेटस लगाकर मंगेतर को धोखेबाज बताया था। वहीं, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मूल रूप से यूपी के बांदा जिले का 33 वर्षीय विनय प्रजापति पिछले एक साल से लालकुआं में अपने चचेरे भाई के साथ रह रहा था। वह एक कंपनी में बतौर सर्वे इंजीनियर काम करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे जब विनय का चचेरा भाई काम से घर लौटा तो बंद दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दरवाजा तोड़ने पर विनय का शव लटका मिला। पुलिस ने विनय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि विनय की सगाई टूट गई थी, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, उसने घटना से पहले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर सगाई टूटने से जुड़ा स्टेटस लगाते हुए अपनी मंगेतर को धोखेबाज करार दिया है। स्टेटस में उसने मंगेतर के बदलने का भी जिक्र किया है।

शाम 4:30 बजे चचेरे भाई से फोन पर की थी बात 

खबरों के मुताबिक, विनय ने शाम करीब 4:30 बजे अपने चचेरे भाई से फोन पर बातचीत की थी। बकौल रिपोर्ट्इस दौरान विनय ने उससे शाम को क्या खाना बनाना है इसे लेकर चर्चा की थी।

  • Related Posts

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…

    महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से की भेंट वार्ता….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। महापौर गजराज बिष्ट ने नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट की। महापौर बिष्ट ने बताया कि उन्होंने महामहिम से नगर के विकास,…