अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत का दबदबा, यूनिवर्सल कॉन्वेंट रहा उपविजेता…..

हल्द्वानी। भारत सरकार के बालिका खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम ‘अस्मिता’ के तहत गुरुवार को द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग-2026 का आयोजन किया गया। द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रमेश चंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने मेजबान शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से पराजित किया।

फाइनल मुकाबला दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल और यूनिवर्सल कॉन्वेंट के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने खिताब अपने नाम किया, जबकि यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा।

समापन समारोह में इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्मिता कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से भविष्य में भी ऐसे आयोजन समय-समय पर कराए जाते रहेंगे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रगति, किरण, श्वेता, गौरव और योगेश पांडेय ने निभाई। इस अवसर पर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सुमित टिक्कू, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वाइस चेयरमैन अनंत नीर शर्मा, आकृति शर्मा, प्रधानाचार्य पी.एस. अधिकारी, दीपक अधिकारी, वैशाली पांडेय, मोहित उप्रेती समेत विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक प्रशिक्षक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे कमान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 अक्टूबर 2026 को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को…

    वैष्णवी कॉलोनी में सड़क निर्माण तेज, लोगों को मिलेगी राहत

    हल्द्वानी। एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के तहत वार्ड संख्या 41 स्थित वैष्णवी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अब…