हीरानगर में सरेराह बवाल, मारपीट करते 6 गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर के पास सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामा कर रहे छह युवकों को हल्द्वानी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही हीरानगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करते हुए अराजकता पर उतारू रहे।

अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में काव्य सिंह नेगी, कौशिक कुमार आर्या, नुकुल मौर्या, राजा आर्या, राहुल राम और सुनील शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हंगामा और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी संजीत राठौड़, एएसआई राम सिंह अधिकारी, कांस्टेबल अरविंद राणा और गिरीश चंद्र शामिल रहे।

Related Posts

जेल के बाहर खूनी साजिश! युवक की घेराबंदी कर धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। जेल परिसर के पास युवक का पीछा कर उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

शॉर्टकट के चक्कर में उफनती गाड़ पार करना पड़ा महंगा, 42 वर्षीय युवक की मौत….

Spread the News

Spread the Newsडीडीहाट/पिथौरागढ़। खेतों में बंदरों से फसल बचाने के लिए घर से निकले युवक को शॉर्टकट रास्ता अपनाना महंगा पड़ गया। उफनती रौतिस गाड़ को पार करने के दौरान…