घर में ग्रिल से लटका मिला 10वीं का छात्र, मौत से मचा हड़कंप…

हल्द्वानी। शहर में गुरुवार शाम नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के 15 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। किशोर घर में ग्रिल से लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:30 निजी अस्पताल से किशोर की मौत की सूचना मिली थी। मृतक कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता डॉ. मनोज कांडपाल नगर निगम में पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी रह चुके हैं।
सीओ लव शर्मा ने बताया कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
  • Related Posts

    गीजर मैकेनिक बनकर घर में घुसा चोर, पांच तोले के सोने के कड़े और 2.29 लाख की नकदी उड़ाई, पुलिस ने दबोचा…

    दो सोने के कड़े और 2.29 लाख रुपये नकद बरामद, सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज हल्द्वानी। घर में गीजर ठीक करने के बहाने पहुंचा और मौका मिलते ही…

    हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 94 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले,देखें लिस्ट…

    भगवान सिंह मेहर को श्यामपुर कोतवाली की कमान हरिद्वार। पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी नवनीत भुल्लर ने 94 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले कर दिए…