नहीं रहा,कार्बेट के फाटो जोन में पर्यटकों का चहेता ‘भोला’, बीमारी से मौत…Video.

Spread the News

रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क से सटे फाटो जोन में पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हाथी ‘भोला’ अब नहीं रहा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भोला की मौत की खबर से वन्यजीव प्रेमियों और उसे करीब से देखने वाले पर्यटकों में शोक की लहर है।

बताया गया कि करीब एक माह पूर्व भोला के पैर में किसी नुकीली चीज से चोट लग गई थी, जिसके चलते उसके पैर में संक्रमण फैल गया। हालत बिगड़ने पर उसे 26 जून को रेस्क्यू सेंटर लाया गया, जहां वन विभाग की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया।

उपचार के बाद भोला की हालत में सुधार हुआ और वह स्वस्थ भी हो गया था। हालांकि, इसके बाद अचानक उसे एस्पिरेशन निमोनिया (फेफड़ों में संक्रमण) हो गया। चिकित्सकों और वनकर्मियों की ओर से उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

भोला को फाटो जोन में आने वाले पर्यटक अक्सर आसानी से देख लेते थे। उसकी मौजूदगी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती थी। उसकी मौत से वन्यजीव प्रेमियों में गहरा दुख है। वन्यजीव प्रेमियों ने भोला की मौत पर शोक जताते हुए उसके उपचार में जुटी टीम के प्रयासों को भी याद किया।

Related Posts

अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत का दबदबा, यूनिवर्सल कॉन्वेंट रहा उपविजेता…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। भारत सरकार के बालिका खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम ‘अस्मिता’ के तहत गुरुवार को द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग-2026 का आयोजन किया गया।…

हीरानगर में सरेराह बवाल, मारपीट करते 6 गिरफ्तार…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर के पास सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामा कर रहे छह युवकों को हल्द्वानी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते…