शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 गिरफ्तार…..

Spread the News

20 लीटर कच्ची शराब और 59 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब बरामद

हल्द्वानी। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और 59 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब बरामद की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितंबर को चौकी आम्रपाली क्षेत्र में पीपल पोखरा मार्ग, लामाचौड़ खास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने 24 वर्षीय बकसीश सिंह निवासी हरिपुरा हरसान, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 148/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, 16 सितंबर की रात एस मोड़ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय सुमित आर्या निवासी हरिपुर नायक, वार्ड नंबर 46, विक्टोरिया नंबर-1, मुखानी को अवैध शराब के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से एक गत्ते की पेटी में 48 जूली टेट्रा पैक और दूसरे बैग से 11 माल्टा टेट्रा पैक, कुल 59 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब बरामद की गई।

इस मामले में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 149/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

  • Related Posts

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…