30 मार्च से 12 अप्रैल तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन

Spread the News

हल्द्वानी। चेत्र नवरात्रि के पावन मास में महानगर में श्री देवी भागवत महापुराण कथा और यज्ञ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में  जानकारी देते हुये कार्यक्रम आयोजक मंडल के सदस्य हेमंत पांडेय और विजय चौधरी ने बताया कि एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 30 मार्च से 12 अप्रैल 2025 तक यह भव्य आयोजन होगा, जिसमें कृष्णागिरी पीठाधीश्वर जगतगुरु 1008 परम पूज्यपाद श्री बसंत विजयानंद गिरि जी महाराज के  मुखारबिंद से श्री देवी भागवत महापुराण कथा का देवभूमि की जनता को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि यह विशाल महोत्सव कथा, यज्ञ एवं पूजा तीनों का दिव्य सम्मिश्रण है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे विशेष साधना पूजा, दोपहर 3 बजे श्री देवी भागवत महापुराण कथा, सायं 6 बजे सर्व सिद्धिप्रदायक सर्व देवी देवता महायज्ञ होगा। उन्होंने महानगर कि धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर आयोजन के सुअवसर का लाभ उठाकर अपने जीवन को मंगलमय बनाने की अपील की है। वार्ता में महेश खुलबे, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहें।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…