सिटी मजिस्ट्रेट ने पेयजल किल्लत वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण,ग्रीष्म काल में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। बढ़ते पारे के साथ बढ़ती पेयजल किल्लत को देखते हुए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में जल संस्थान और विद्युत वितरण खंड ग्रामीण  के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण में विकास नगर विठोरिया नंबर दो में निर्माणाधीन ट्यूबल का अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी को 6 दिन के अंदर ट्यूबवेल पंप हाउस में ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा उसकी अगले तीन दिन के अंदर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करने हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देशित किया गया। सिटी ने बताया कि उक्त योजना के प्रारंभ होने से विठोरिया नंबर दो, लालडांट तथा विशेष कर विकास नगर क्षेत्र के लगभग चार से पांच हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। इससे पूर्व जल संस्थान टैंकरों से ही पेयजल आपूर्ति करता रहा है। इसके पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय छडायल में निर्माणधीन ट्यूबल का निरीक्षण करने के दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान को गतिमान कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बताया कि उक्त ट्यूबल की बोरिंग का कार्य वर्तमान में गतिमान है जो जून माह में पूर्ण होने की संभावना है इसके पश्चात राजपुरा स्थित गोला गेट में निर्मित ट्यूबवेल का निरीक्षण किया गया । उक्त ट्यूबल का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा ट्यूबल से गोला गेट वारसी कॉलोनी, जवाहर नगर तथा 16 क्वार्टर के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की जा चुकी है पूर्व में इन क्षेत्रों में भी जलापूर्ति की परेशानी रहती थी। इस ट्यूबल के निर्माण से इस बार समस्या का समाधान हो चुका है। अधिशासी अभियंता जल संस्थान को इसके अतिरिक्त नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र के अन्य चिन्हित पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में ग्रीष्मकल के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने तथा वैकल्पिक उपाय करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

    गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

    दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…