बकाया धनराशि जमा न करने पर, ठेकेदार धनंजय की जमीन 1.16 करोड़ में नीलाम……

Spread the News

हल्द्वानी। परियोजना प्रबन्धक ब्रिडकुल की बकाया धनराशि मु. 3,01,03,000.00 जमा न करने पर बकायेदार धनंजय गिरी पुत्र जटाशंकर की मल्ली बमौरी स्थित भूमि को नीलाम किया गया है। यह भूमि रु.1,16,50000.00 में नीलाम हुई है।

तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे ने अवगत कराया कि तहसीलदार कार्यालय हल्द्वानी में दिनांक 27 जनवरी 2026 को खुली बोली के माध्यम से नीलामी का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना प्रबन्धक ब्रिडकुल की बकाया धनराशि मु. 3,01,03,000.00 जमा न करने पर बकायेदार धनंजय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी के नाम की अचल सम्पत्ति ग्राम मल्ली बमौरी तहसील हल्द्वानी के हाल खतौनी खाता संख्या संख्या-11 के खसरा संख्या 217 मि. रकबा 0.030 है. भूमि को परगना अधिकारी/असिस्टैन्ट कलैक्टर प्रथम श्रेणी हल्द्वानी के ज०वि० आकार पत्र 74 (नियम 282) के आदेश दिनांक 26.12.2025 जारी कर 30 दिवस के पश्चात् नीलामी तिथि दिनाँक 27. 01.2026 नियत की गयी। जिसमें तहसीलदार हल्द्वानी को नीलामी अधिकारी नामित किया गया। नीलामी में कुल 09 बोलीदाताओ के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बोली के दौरान दो प्रतिभागी बोली के समय नीलामी स्थल पर उपस्थित नहीं हुए। नीलामी कार्यवाही के दौरान तीसरे चक्र में सर्वोच्च बोली मु० 1,16,50000.00 (एक करोड सोलह लाख पचास हजार रू.) खीमानन्द सनवाल पुत्र हीराबल्लम सनवाल निवासी पंत पार्क सुभाष नगर हल्द्वानी के द्वारा लगाई गयी। 1.16,50000.00रु. से ऊपर अन्य किसी भी बोलीदाता द्वारा बोली न लगाये जाने के कारण खीमानन्द सनवाल पुत्र हीराबल्लभ सनवाल नि० पत पार्क सुभाषनगर हल्द्वानी के पक्ष में नीलामी की संस्तुत्ति की गयी। सर्वोच्च बोली का 25 प्रतिशत धनराशि का भुगतान बोलीदाता द्वारा चैक के माध्यम से नीलामी स्थल पर किया गया। जिसका पत्र नीलामी के 30 दिवस पश्चात् विक्रय पत्र सर्वोच्च बोलीदाता के पक्ष में किया जायेगा।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…