फिर गहराया कूड़े के निस्तारण का संकट,लिगेसी प्लांट हुआ बंद…….

हल्द्वानी। नगर को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिलने की उम्मीद एक बार फिर से धूमिल होती नजर आ रही है। नगर निगम द्वारा गौलापार स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लगाया गया लिगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बंद हो गया है, जिससे फिर एक बार कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया बंद हो गई है। नगर निगम के स्तर पर कूड़ा निस्तारण के लिए हुए टेंडर की अवधि पूरी होने के बाद अब कूड़े के निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में शहर व आस-पास से निकलने वाला कूड़ा सीधे ग्राउंड पर डंप होने लगा है, इससे रोजाना करीब 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ली महिला की जान! रामनगर हत्याकांड में तीन गिरफ्तार…

    सीसीटीवी फुटेज ने खोली हत्या की परतें, महिला को मारपीट के बाद वाहन से ले जाकर फेंका था शव; डंडे, लोहे का पाना और पत्थर समेत वारदात में प्रयुक्त वाहन…

    गौला खनन शुरू होते ही भड़का आक्रोश, वाहन स्वामियों ने उठाईं चार बड़ी मांगें

    नामांतरण में देरी, फिटनेस फीस और जीपीएस की अनिवार्यता से परेशान वाहन स्वामियों ने किया प्रदर्शन, भार क्षमता पुराने मानकों पर तय करने की मांग हल्द्वानी। गौला खनन का नया…