स्कूल बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत…. 

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के खटीमा में स्कूल बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद डाला। दुर्घटना में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शुक्रवार शाम प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह झनकट से बाइक में अपने घरों को लौट रहे थे। तभी प्रतापपुर नंबर नौ के पास सामने से आ रही तेज राहतर स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजनों ने तीनों को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र और राजेश राज मिस्त्री का काम करते थे, जबकि राजेश पुत्र दर्शन सिंह उनके साथ लेबरी का काम करता था। तीनों युवक झनकट से कुछ सामान लेकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…