नाग नेवले की भिड़ंत ने रोकी सड़क पर रफ्तार, मोबाइल में कैद हुआ रोमांचक दृश्य..video

Spread the News

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब सड़क किनारे अचानक नाग और नेवला आमने-सामने आ गए। फन फैलाए नाग ने नेवले पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन नेवला भी पूरी मुस्तैदी से उसका सामना करता नजर आया।

दोनों के बीच काफी देर तक हमला और बचाव का रोमांचक सिलसिला चलता रहा। नाग जैसे ही नेवले को दबोचने के लिए आगे बढ़ता, नेवला फुर्ती से उसकी पकड़ से निकल जाता। कभी नाग आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ता तो कभी नेवला पलटकर उसका सामना करता दिखाई दिया।

इस अनोखे मुकाबले ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग इस रोमांचक नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।

नाग और नेवले की इस भिड़ंत का वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, दोनों के बीच मुकाबले का अंतिम परिणाम क्या रहा, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

  • Related Posts

    विधायक सुमित ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देश्यीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की लागत से…

    जिले में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल….

    Spread the News

    Spread the Newsभारी से बहुत भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए DM ने जारी किया आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश नैनीताल।…