हल्द्वानी:- भूमि धोखाधड़ी मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल सहित सात पर मुकदमा दर्ज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का पुत्र हरेंद्र कुंजवाल भी नामजद…….

Spread the News

हल्द्वानी। भूमि की धोखाधड़ी के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करीब नौ वर्ष पुराने मामले में जमीन विनियमितीकरण प्रक्रिया में अनियमितता और धोखाधड़ी करते हुए लाखों के राजस्व का चूना लगाने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में सरकारी जमीन की खरीद से जुड़े एक बड़े भूमि घोटाले में पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरेंद्र कुंजवाल का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा प्रकरण देवला तल्ला पजाया क्षेत्र की सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है।

यह मामला कमिश्नर और आईजी की संयुक्त लैंड फ्रॉड जांच समिति के सामने आया था, मामले की गहन जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मामले में इन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।चेतन रावत, अनिता गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, हरेंद्र कुंजवाल, दीपा दरमवाल,अरविंद कुमार, अजय गुप्ता के नाम भी शामिल हैं।

 

  • Related Posts

    पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, कनिका वासुदेवा ने सौंपी जिम्मेदारियां…..

    Spread the News

    Spread the News2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल में पंजाबी वूमेंस क्लब हल्द्वानी की वर्ष…

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग..Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…