हल्द्वानी:- स्वदेशी दीपावली मेले का मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया भव्य शुभारंभ, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान…..

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी में लगाए गए स्वदेशी दीपावली मेले का महापौर गजराज बिष्ट द्वारा सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय यह मेला स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि इस दीपावली पर हमें देशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि न केवल स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन मिले, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

    गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

    दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…