धारदार हथियार की नोक पर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म,3 के जिलाफ मुकदमा दर्ज…

Spread the News

चंपावत। जिले के सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। मामले में तीन आरोपियों ने धारदार हथियार की नोक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को चंपावत कोतवाली में पिता ने तहरीर देकर उसकी नाबालिक बेटी के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि पांच मई 2026 को उनकी बेटी शाम को घर वापस नहीं लौटी। फोन करने पर उसने बताया कि स्थानीय युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है। विनोद पिछले कुछ समय से किशोरी से बातचीत किया करता था। पिता ने बताया कि जब देर रात तक बेटी वापस नहीं आई तो उसने फिर उसे फोन कियालेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात लगभग 1:30 बजे बेटी ने उन्हें कॉल की इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

वह स्थानीय लोगों और पुलिस के साथ बेटी की तलाश में निकले तो सुबह 4:00 बजे उनकी बेटी एक कमरेमें नग्न अवस्था में बंधी हुई मिली। बेटी ने बताया कि सल्ली निवासी तीन लोगों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया कि आरोपियों ने किशोरी की गर्दन पर धारदार हथियार चाकू रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी बेटी को रस्सी से बांध कर कमरे में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…