देवभूमि पर टिप्पणी से भड़की करणी सेना, अखिलेश यादव का फूंका पुतला…

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहने का लगाया आरोप

हल्द्वानी। उत्तराखंडवासियों को कथित तौर पर घुसपैठिया कहने के विरोध में करणी सेना युवाशक्ति ने प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। संगठन ने इस बयान को देवभूमि उत्तराखंड और यहां के लोगों का अपमान बताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और अखिलेश यादव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

करणी सेना युवाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष एवं गौसेवक जोगेंद्र राणा जोगी ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। यहां की माताओं ने देश की रक्षा के लिए वीर जवान दिए हैं। बद्री-केदार की पवित्र भूमि, हिमालय और मां गंगा से पहचान रखने वाले उत्तराखंड के लोगों के लिए इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, धार्मिक आस्था और देशभक्ति की अपनी विशिष्ट पहचान है। ऐसे में प्रदेशवासियों को घुसपैठिया कहकर संबोधित करना उनकी भावनाओं को आहत करने वाला है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान से उत्तराखंड की अस्मिता और सम्मान को ठेस पहुंची है।

करणी सेना ने राष्ट्रपति से मांग की कि मामले का संज्ञान लेकर अखिलेश यादव के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड और यहां के निवासियों के प्रति इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी न करे।

इस दौरान जोगेंद्र राणा जोगी, चंदन मलारा, विनोद लखेरा, राधेश्याम रावत, हितेश शर्मा, गौरव सुयाल, योगिता बनोला, दीपांशु पोखरिया, सुमित सिंह, नरेश भंडारी, मुकेश नयाल, जगत शर्मा, नंदन बिष्ट, राहुल रॉय, चंदू मेहता, राहुल आर्य, हेमंत करायत, कमल बिष्ट और नवीन कूड़ाई सहित करणी सेना के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    साइबर टिपलाइन की 11 शिकायतों पर कार्रवाई, नाबालिग से यौन शोषण का मामला दर्ज…

    हल्द्वानी में डिजिटल उपकरणों की जांच में आपत्तिजनक सामग्री मिली, आरोपी भी घटना के समय था नाबालिग हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने साइबर टिपलाइन से मिली 11 शिकायतों के आधार पर…

    नौ मुकदमों में आरोपी मनीष छह माह के लिए जिला बदर

    गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई हल्द्वानी। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र के मनीष को छह…