ब्रेकिंग…तीनपानी के पास सड़क दुर्घटना में स्विफ्ट कार सवार दो लोगों की मौत, एक घायल – देर रात 2:30 बजे की घटना

Spread the News

हल्द्वानी। मंगलवार रात लगभग 02.40 बजे मण्डी चौकी में एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड तीनपानी के पास एक स्वीफ्ट कार नम्बर UK02A-9035 की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई है, जिसमें कुछ व्यक्ति फसे है। उक्त सूचना पर रात्रिधिकारी व पीसी-1 व चौकी मण्डी पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे तो कार में तीन व्यक्ति फसे थे।मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीन व्यक्ति संजीब कुमार चैबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर, हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दर प्रसाद निवासी विलौनासेरा बागेश्वर को वाहर निकालकर रात्रिधिकारी व पीसी कर्मियों ने 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जिसमें से चिकित्सकों ने संजीव कुमार चैबे और गौरव जोशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दर प्रसाद निवासी विलौना सेरा बागेश्वर घायल अवस्था में है, जिसका सुशीला तिवारी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। जिसकी सूचना उनके उनके परिजनों को दे दी गई है।

  • Related Posts

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…

    जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता दीपक का शव….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कमलुआगांजा इलाके से पिछले दिनों लापता हुए एक युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर…