अपनी मांगों को लेकर वन आरक्षियों का धरना प्रदर्शन जारी

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अरण्य भवन में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज छठे दिन भी वन आरक्षण का धरना प्रदर्शन जारी रहा। पश्चिमी वृत्त कार्यालय परिसर में तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी, हल्द्वानी वन प्रभाग, तराई केंद्रीय वन प्रभाग, रुद्रपुर के वन आरक्षियों/वन बीट अधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन/कार्य बहिष्कार में रोष प्रकट किया गया। मंगलवार को वन आरक्षियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। वन बीट अधिकारी संघ के  भूपाल सिंह मंत्री पश्चिमी वृत, किशन सनवाल अध्यक्ष तराई केंदीय,भुवन चंद्र पनेरू हल्द्वानी डिवीजन अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से वर्ष 2016 की नियमावली पूर्व की तरह लागू करने, सीधे वन दरोगा भर्ती रोकने, देश के अन्य कई राज्यों की भांति वन बीट अधिकारी को एक स्टार दिए जाने आदि मांगों को लेकर कहा कि इससे वन वीट अधिकारी के मान सम्मान में वृद्धि होगी। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान जीवन आर्य, नवल किशोर,नीरज खनायत,देवेंद्र मेहरा ,हरीश बिष्ट,कविता मिश्रा,ममता गोस्वामी,उर्मिला टम्टा, दीपिका, विनोद आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…