बनभूलपुरा में गरजी जेसीबी, 100 से अधिक अतिक्रमण तोड़े।

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। सोमवार को बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में नगर निगम द्वारा सड़क और नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा। इस दौरान नाली के ऊपर बनाई गई लगभग 100 पटलों को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। कई दुकानों के सड़क पर निकले टिन की छापों को भी जेसीबी द्वारा तोड़ा गया। यहां मौके पर पहुंच मेयर गजराज बिष्ट ने निरीक्षण कर नगर निगम टीम की हौसला अफजाई की। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने साफ कर दिया की अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद रहा।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…