कोर्ट में पेशी कि लिए दिल्ली गए हल्द्वानी के युवकों के शव,आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर मिले………

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली कोर्ट की पेशी में गए हल्द्वानी के युवक रवि गुप्ता व उसके दोस्त का शव आनंद विहार रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। पांच जनवरी को रवि गुप्ता का शव रेलवे ट्रेक पर मिलने के बाद छह जनवरी को घटना स्थल से 200 मीटर दूर उसके दोस्त गोलू शर्मा का भी शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त के बाद दिल्ली पुलिस ने हल्द्वानी संपर्क साधा। पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार को रवि गुप्ता का शव हल्द्वानी पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी वैलेजली लाज निवासी 30 वर्षीय रवि गुप्ता एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनका दिल्ली निवासी अपनी पत्नी के साथ विवाद का दिल्ली में ही कोर्ट केस चल रहा था। चार जनवरी को रवि अपने आठ साल के बेटे व दोस्त गोलू शर्मा को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसके बाद पांच जनवरी को कोर्ट में पेश हुआ। बताया जा रहा है कि शाम को उसने हल्द्वानी में अपने परिजनों से फोन पर बात भी की थी। और बाद में उसका शव आनंद विहार रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला।

वहीं अगले दिन 25 वर्षीय उसके दोस्त गोलू शर्मा का शव भी घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर ट्रेक पर पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि रवि गुप्ता के शव पर मारपीट के भी निशान दिख रहे थे।

वहीं सात जनवरी को भोटिया पड़ाव चौकी से स्वजन को रवि गुप्ता की मौत की सूचना दी गई थी। स्वजन दिल्ली पोस्टमार्टम हाउस से रवि का शव हल्द्वानी लेकर पहुंचे। देर शाम उसकी अंत्येष्टी हो गई। पार्षद धर्मवीर डेविड ने बताया कि रवि के दोस्त गोलू शर्मा की बॉडी लेने के लिए उसके स्वजन दिल्ली गए हुए हैं।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…