STF और वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, गुलदार की दो खोलो और हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार….

Spread the News

नैनीताल। एसटीएफ और वन विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टिम ने गुलदार की दो खालों और भारी मात्रा में हड्डियों के साथ एक तस्कर को पंगोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से प्राप्त सूचना पर डीएफओ आकाश गंगवार व एसडीओ ममता चंद के निर्देश पर वन विभाग की टीम और उत्तराखंड एसटीएफ ने साथ पंगोट रोड पर गश्त की। इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट टीम को देख एक व्यक्ति बचने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने उसे दबोच लिया।

तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास कट्टे में दो तेंदुओं की खाल व हड्डियां बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि वह तस्करी के लिए तेंदुए की खाल व हड्डियां ले जा रहा था। टीम ने तस्कर कपकोट, बागेश्वर निवासी महेश सिंह कपकोटी को गिरफ्तार कर लिया।

डीएफओ गंगवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बरामद तेंदुए की खाल और हड्डियों के लगभग छह माह पुराने होने की संभावना जताई जा रही है। बताया कि वन विभाग को लंबे समय से बागेश्वर क्षेत्र से वन्यजीव अंगों की तस्करी की सूचनाएं मिल रहीं थीं जिस पर गोपनीय रूप से टीम को लगाया गया था।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…