भालू के हमले में बाल बाल बच्चे अंकित के माता-पिता, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वापस गांव लौट रहे थे…….

Spread the News

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर गांव वापस लौट रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता व वाहन चालक भालू के हमले से बाल-बाल बचे।

अंकिता भंडारी के माता-पिता को जिला प्रशासन पौड़ी बीते सात जनवरी को मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात करवाने के लिए देहरादून लेकर गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर ये सभी लोग बीते आठ जनवरी को गांव लौट रहे थे।

अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद वे गुरुवार को गांव लौट रहे थे। गांव के समीप डोभ-श्रीकोट में पत्नी सोनी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद वह उल्टी करने के लिए वाहन से बाहर उतरीं। उनके साथ वीरेंद्र भंडारी और वाहन चालक भी उतरे।

उन्‍होंने बताया, ” मेरी पत्नी जब उल्टी कर ही रही थी। इसी दौरान एक भालू अचानक हमारी ओर बढ़ने लगा। जिसे देखकर सभी डर गए और तेजी से हम तीनों वाहन में बैठ गए। चालक ने वाहन को गांव की ओर दौड़ाया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।”

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…