छात्राओं के अपमान पर भाजपा का हल्लाबोल, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला..

हल्द्वानी। छात्राओं से कथित छेड़खानी के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामले में अपने सांसद के साथ खड़ी है। पदाधिकारियों ने कहा कि छात्राओं के अपमान पर देश की महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस सांसद आंगोमचा विमोल पर छात्राओं से छेड़खानी के आरोप लगे हैं, लेकिन राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में 11 छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है। ऐसे मामलों में राजनीतिक संरक्षण देने के बजाय छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

महिला मोर्चा ने कहा कि देशभर में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि छात्राओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का रवैया देश की महिलाएं देख रही हैं और इसका जवाब जनता देगी।

प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम जोशी, जिला महामंत्री राशि जैन, आभा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष गुंजन सडाना और बसंती मेहरा समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…