दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चहलकदमी, बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रुद्रपुर। शहर के गणेशपुर इलाके में तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया, जबकि दूसरा कुत्ता जान बचाकर भाग निकला। तेंदुए की चहलकदमी दो अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कुत्ते पर हमला करता और इलाके में घूमता दिखाई दे रहा है। आबादी के बीच उसकी मौजूदगी से लोग बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।






