हल्द्वानी। दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार, 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित बैंक्वेट हॉल में होने वाले इस महत्वपूर्ण अधिवेशन को लेकर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित लोगों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।मुकेश बोरा के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह अधिवेशन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। अधिवेशन में दुग्ध संघ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, वहीं संगठन की गतिविधियों, कार्यों और उपलब्धियों को भी साझा किया जाएगा।
अधिवेशन को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न हो सके। आयोजन में दुग्ध संघ से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के साथ संगठन की आगे की दिशा और महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
आयोजकों ने हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र के समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को अधिवेशन में आमंत्रित किया है। उन्होंने पत्रकारों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।






