हल्द्वानी। रामपुर रोड पर देर रात हुए गोलीकांड में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट उर्फ चिंटू द्वारा युवक की हत्या किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपाध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रताप बिष्ट ने उपाध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित किए जाने का पत्र जारी किया है।

आपको बता दें कि रविवार देर रात अमित बिष्ट ने युवक नितिन लोहनी, निवासी जज फार्म की गोली मार कर हत्या कर दी थी।











