लकड़ी तस्करों ने वन विभाग और SOG टीम पर की फायरिंग, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। गदरपुर में लकड़ी तस्करों ने वन विभाग और एसओजी की टीम पर फायरिंग कर दी। रविवार देररात हाईवे पर बलखेड़ा मोड़ के पास तस्करों द्वारा की गई फायरिंग की जवाबी फायरिंग में तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। टीम ने मौके से खैर के गिल्टो से लदे कैंटर के साथ एक बाइक बरामद की है।

वन विभाग की एसडीओ शशि देव और महेंद्र कौर के संयुक्त नेतृत्व में वन विभाग व एसओजी टीम ने छापा मारा। एसडीओ ने बताया कि मौके पर कैंटर में कुछ तस्कर खैर की लकड़ी लाद रहे थे। टीम को देखते ही तस्करों ने फायर झोंक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया कि वन कर्मियों ने तत्काल फायरिंग का जवाब देते हुए गदरपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तस्करों की तलाश शुरू की। मौके से एक बाइक बरामद की गई। वन विभाग और पुलिस ने कैंटर व बाइक को कब्जे में ले लिया।

वन विभाग के एसडीओ शशि देव ने बताया कि ठंड के मौसम में तस्कर खैर और शगुन जैसी कीमती लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस दौरान रेंजर रूप नारायण गौतम, पूरन चंद जोशी, एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी, सी. नरेश चंद पंत सहित पुलिस व वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…