नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गुण्डा एक्ट के तहत दो शातिर अपराधी 06 माह के लिए जिला बदर… देखें Video 

Spread the News

रामनगर। SSP डॉ० मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

माननीय न्यायालय श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल के आदेश के अनुपालन में धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम के तहत दो शातिर अभियुक्तों को आगामी 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है। रामनगर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर कर प्रतापपुर बॉर्डर, काशीपुर छोड़ दिया गया है। साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि यदि अगले 6 महीनों के भीतर उन्होंने जनपद की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश किया, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

👉*जिला बदर किए गए अभियुक्तों का विवरण व आपराधिक इतिहास:–*

▫️अभियुक्त केवल सिंह पुत्र मक्खन सिंह, निवासी- ग्राम इटव्वा, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर), हाल निवासी- मिश्रा घाट, छोई, रामनगर, जनपद नैनीताल।

*आपराधिक इतिहास (चोरी व अन्य गंभीर मामले):*

*1.* FIR No. 305/21 – धारा 379/411 IPC

*2.* FIR No. 309/23 – धारा 379/411 IPC

*3.* FIR No. 310/23 – धारा 379/411 IPC

*4.* FIR No. 192/24 – धारा 379/411 IPC

*5.* FIR No. 295/24 – धारा 305(A)/331(4)/317(2) BNS (भारतीय न्याय संहिता)

▫️अभियुक्त इमरान पुत्र वकील, निवासी- फौजी कॉलोनी, नागाबाबा मंदिर के पास, पूछड़ी, रामनगर, जनपद नैनीताल।

*आपराधिक इतिहास (अवैध शराब की तस्करी):*

*1.* FIR No. 547/22 – धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act)

*2.* FIR No. 97/24 – धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act)

*3.* FIR No. 385/24 – धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act)

*4.* FIR No. 152/25 – धारा 60/72 आबकारी अधिनियम।

  • Related Posts

    25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की संगठित भूमि और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले बड़े सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।…

    पाताल से भी ढूंढकर लाएं लेकिन लेकर आए कार्डियोलॉजिस्ट! विधायक सुमित हृदयेश…. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार ओ डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भ्रमण कर विभिन्न स्वास्थ्य…